फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज कई रूट पर लगेगा जाम

Fri, 19 Sep 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के चलते शुक्रवार को कई रूट पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। शुक्रवार को काफी संख्या में लोग टेंपो और प्राइवेट वाहनों से जुलूस के रूप में यमुना नदी केअलग-अलग घाटों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार, मूर्तियों के विसर्जन के लिए 12 बजे के बाद लोग यमुना के घाटों पर पहुंचने शुरू होंगे।

श्रद्घालु देशबंधु गुप्ता रोड से शुरू होकर ईस्ट पार्क रोड, फिल्मीस्तान, आजाद मार्केट, बर्फखाना, तीस हजारी, आईएसबीटी, चंदगीराम अखाड़ा होकर विसर्जन घाट पहुंचेंगे। विसर्जन सूर घाट, गीता घाट, कुदेशिया घाट, कालिंदी कुंज आदि घाटों पर किया जाएगा।

जुलूस के चलते देशबंधु गुप्ता रोड, ईस्ट पार्क रोड, रानी झांसी रोड, बुलेवर्ड रोड, यमुना बाजार से चंदगीराम अखाड़ा तक रिंग रोड, चंदगीराम अखाड़े से वजीराबाद रोड तक आउटर रिंग रोड, वजीराबाद रोड, मथुरा रोड, जीडी बिडला मार्ग (रोड नंबर 13 ए) और फैज रोड आदि मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। संयुक्त आयुक्त ने लोगों को सलाह दी है कि वह सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें