फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महारैली के चलते मध्य दिल्ली में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर रहेगी पाबंदी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को प्रस्तावित महारैली के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नेताजी सुभाष मार्ग, अजमेरी गेट, दिल्ली गेट, आईटीओ, राजघाट, तुर्कमान गेट और मिंटो रोड के आसपास यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा जेएलएन मार्ग, बीएसजेड मार्ग, अरुणा आसफ अली मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, डीबीजी रोड और चेल्म्सफोर्ड रोड पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार, गुरु नानक चौक से कमला मार्केट गोलचक्कर, कमला मार्केट गोलचक्कर से हमदर्द चौक, हमदर्द चौक से तुर्कमान गेट और तुर्कमान गेट से गुरु नानक चौक तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इन मार्गों पर वाहन चालकों को पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा। डीटीसी बसों की आवाजाही भी बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, डीबीजी रोड और मिंटो रोड पर यातायात की स्थिति के अनुसार नियंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। डीबीजी रोड से स्टेशन जाने वाले यात्री चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री आईटीओ, डीडीयू मार्ग और भवभूति मार्ग होते हुए अजमेरी गेट पहुंच सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें, सड़क किनारे वाहन खड़े न करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें