- पीएनआर पूछताछ, टिकट रद्द कराने और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रहेगी बंद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे की दिल्ली स्थित यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को साढ़े चार घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान यात्री न तो आरक्षण करा सकेंगे और न ही टिकट रद्द करा पाएंगे।
रेलवे के अनुसार, पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) फाइलों को व्यवस्थित करने और उनका आकार कम करने के लिए यह तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते 31 अक्टूबर की रात 11:45 बजे से एक नवंबर की सुबह 4:15 बजे तक दिल्ली पीआरएस केंद्र की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि में पीएनआर की स्थिति जानने, तत्काल आरक्षण, इंटरनेट के माध्यम से टिकट बुक करने और टिकट रद्द कराने की सुविधा बंद रहेगी। इसके अलावा ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने का काम भी प्रभावित रहेगा।