फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जरा संभलकर निकलें घर से

Fri, 25 Jul 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज घर से निकलने से पहले शहर की सड़कों का हाल जानकर निकलें। सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और जाम आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


मंदिरों के आसपास शिव भक्त कांवड़ियों की भीड़ ट्रैफिक की रफ्तार को थाम सकती है। इसके अलावा अलविदा जुमे की नमाज के चलते शहर के कई रास्तों को बंद रखा जाएगा।

इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं। मुख्य मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इसके अलावा मेरठ से आने वाले तेल के टैंकर भी रूट बंद होने के चलते फंसे हुए हैं। इसकी वजह से शहर में पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी हुई है। यह सि्थति शुक्रवार शाम तक बनी रहेगी।
विज्ञापन


यहां मिल सकता है जाम
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शहरी क्षेत्र के कांवड़िये गाजियाबाद से छिजारसी तिराहा, मॉडल टाउन एनआईबी, लेबर चौक , खोड़ा तिराहा, सेक्टर-57 चौक होकर तो कई कांवड़ यात्री सेक्टर-55, 56 और सेक्टर-62 तिराहे से अंदर होकर सेक्टर-22 स्थित शिव मंदिर पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ियों के जत्थे झुंडपुरा, सेक्टर-6 चौकी, संदीप पेपर मिल होकर सेक्टर-2 की ओर पहुंचने लगे हैं। इन मार्गों पर शुक्रवार सुबह कांवड़ियों की भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें