फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 24 Jan 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र समारोह सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा। परेड सुबह 9:50 मिनट पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


परेड राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, आरसी अग्रवाल चौक क्रॉसिंग, सुभाष मार्ग, रेड फोर्ट चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। परेड की दो घेरों में सुरक्षा होगी। एक घेरा राजपथ के आसपास होगा। दूसरा घेरा परेड के पूरे मार्ग पर होगा। 25 जनवरी की रात को दिल्ली के बॉर्डरों को सील कर दिया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार कौटिल्य मार्ग, केए मार्ग, औरंगजेब रोड, क्यू पाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, फिरोजशाह रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर क्रेसेंट मार्ग व सरदार पेटल मार्ग पर आने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। केवल लेवल लगे वाहन ही इन रास्तों पर आ-जा सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी पहचान पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


25 जनवरी को शाम छह बजे बंद कर दिए जाएंगे कई मार्ग
राजपथ को 25 जनवरी की शाम छह बजे से वाहनों केलिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिले आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

लेवल लगे वाहन इन रास्तों से जाएं
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार एंक्लोजर (पास सीरियल) एक से लेकर 17 तक राजपथ केदक्षिण तरफ व 18 से लेकर 35 तक नंबर वाले लेवल वाहन राजपथ केउत्तर दिशा में जाए। जिनकेपास ट्राएंगुलर निशान वाले पास हैं वह राजपथ के दक्षिण दिशा में एक से पांच नंबर तक की पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं। वहीं स्क्वायर निशान वाले पास धारक उत्तर दिशा में पार्किंग संख्या छह से नौ में पार्क कर सकते हैं।

पार्क एंड राइड की सुविधा
निदेशक स्तर के अधिकारी, सर्विस ऑफिसर, वार विडो, स्वतंत्रता सेनानी और एमएलए सेंट्रल सिविल सर्विसेज स्पोटर्स एंड कल्चरल बोर्ड ग्राउंड के फुटबाल ग्राउंड, पालिका की अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहनों को खड़ा कर डीटीसी की शटल बस सेवा ले सकते हैं। समारोह खत्म होने के बाद लोग शटल बस सेवा से पार्किंग स्थल तक वापस जा सकते हैं।

पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर
रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमाल एतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसकेअलावा रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्टीट, शंकर रोड व रिंग रोड।

तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंघु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते है। उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड़, शीला सिनेमा रोड, पुल बग्गस होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते है।

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर राजघाट रिंग रोड होकर उत्तर से दक्षिण जा सकते हैं। अरिवंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग,  सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आएमएल गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग के अलावा पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलेट मार्ग, सुब्रमणियम् भारती मार्ग और मथुरा रोड होकर जा सकते हैं।

कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेंसेंट, राममनोहर लोहिया का गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड, पहाड़गंज साईड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ केलोग झंडेवालान गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ़ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाडगंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते है। पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाडगंज पुल होकर जा सकते हैं।

कैसे जाए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते है। उत्तरी दिल्ली से बुलेवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग हो जा सकते हैं।

सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
सिटी बसें कृष्णा मेनन मार्ग, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, आराम बाग रोड, कमला मार्केट गोल चक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुध विहार, मोरी गेट, व आईएसबीटी पर खत्म हो जाएंगी।

एनसीआर क्षेत्र से आने वाली बसें कैसे जाए दिल्ली में गंतव्य स्थान तक
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाले बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैराें मार्ग होकर बस टर्मिनल भैरों मार्ग पर खत्म हो जाएगीं। गाजियाबाद से आने आने वाले सभी बसों को मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपरा चुंगी से मोड़ दिया जाएगा। हरियाणा आदि जगहों से धौला कुंआ की तरफ आने वाली बसें धौला कुंआ पर ही खत्म हो जाएंगी। बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। एनएच-24 की तरफ से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेे और ये बसें आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन
सुबह से लेकर दोपहर तक मेट्रो के राजीव चौक से जोरबाग तक के मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

बॉडर सील कर दिए जाएंगे
इसके अलावा 25 जनवरी रात करीब 11 बजे से अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली के सभी बार्डरों को भी सील कर दिया जाएगा। दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग की जाएगी। समारोह के दौरान लैपटॉप, कैमरा, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, मोबाइल फोन, रिमोट, पानी की बोतल, सिगरेट लाइटर, मैच बॉक्स, चाकू और आर्म्स आदि साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें