मरकज जमात एहले हदीस हिंद की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित वर्ल्ड पीस कांफ्रेंस के दूसरे दिन रविवार को मस्जिद-ए-नबवी, मदीना सऊदी अरब के इमाम अब्दुल मोहिसन-अल-कासिम पहुंचेंगे। वे शाम पांच बजे मगरिब की नमाज अदा करवाएंगे।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से सैकड़ों लोगों के रामलीला मैदान में आने की संभावना है। इससे नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में जाम लग सकता है।
रिंग रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएन मार्ग, आसफ अली रोड, भवभूति मार्ग, रणजीत सिंह मार्ग और मिंटो रोड इलाका प्रभावित रहेगा।
कहां-कहां होंगी पार्किंग
टेगौर रोड पर वीआईपी पार्किंग होगी। बसों व अन्य वाहनों को माता सुंदरी रोड पर पार्क किया जा सकता है। इसके लिए राजघाट पावर हाउस व सर्विस रोड पर भी वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
रामलीला मैदान में शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक नमाज अदा की जाएगी।
इससे जवाहरलाल नेहरू मार्ग-दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, मिंटो रोड पर शिवाजी स्टेच्यू से हमदर्द तक और रणजीत सिंह मार्ग (गुरुनानक चौक) बंद रहेंगे।
इन रास्तों से निकलने पर बच जाएंगे जाम से
ईस्ट व नार्थ दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग होकर अजमेरी गेट और पहाड़गंज होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
जेपीएन अस्पताल लोग आम मार्गों से जा सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीद है कि अच्छी तरह से भीड़ को संभाला गया तो प्रमुख रास्ते भी खुल जाएं। लेकिन इसके लिए आपको लगातार दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक अलर्ट सेवा को देखते रहना होगा।