इस रास्तों से गुजरेंगे कांवड़ यात्री
पहला रूट
अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा फ्लाईओवर से सीलमपुर 'टी' पॉइंट फिर आईएसबीटी फ्लाईओवर बुलेवार्ड रोड और रानी झांसी रोड फैज रोड अपर रिज रोड से धौला कुआं एनएच-8 और फिर रजोकरी बॉर्डर से हरियाणा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दूसरा रूट
भोपुरा बॉर्डर से वजीराबाद रोड - लोनी फ्लाईओवर गोकुलपुरी 'टी' पॉइंट - 66 फुटा रोड - सीलमपुर 'टी' पॉइंट- एनएच 1 और आगे नए आईएसबीटी पुल की ओर से नजफगढ़ रोड (जखीरा से नजफगढ़ तक) और न्यू रोहतक रोड (कमल टी-प्वाइंट से टिकरी बॉर्डर तक। वहीं उत्तर प्रदेश से लोनी बॉर्डर से लोनी फ्लाईओवर में एंट्री और एग्जिट या उत्तर प्रदेश से सोनिया विहार बॉर्डर - पुस्ता रोड- खजूरी फ्लाईओवर - वजीराबाद रोड से एंट्री और एग्जिट करेंगे।
तीसरा रूट
भोपुरा बॉर्डर से वजीराबाद रोड - वजीराबाद ब्रिज से बाहरी रिंग रोड मुकरबा चौक - एनएच 1 और सिंघु बॉर्डर या मुकरबा चौक से एंट्री या एग्जिट- एनएच 1 बवाना रोड और औचंदी बॉर्डर या मधुबन चौक पीरागढ़ी से एंट्री या एग्जिट और हरियाणा के लिए टिकरी बॉर्डर से एंट्री/एग्जिट करेंगे।
चौथा रूट
महाराजपुर बॉर्डर, रोड नंबर 56, गाजीपुर बॉर्डर - एनएच 24 रिंगरोड मथुरा रोड और हरियाणा के लिए बदरपुर बॉर्डर से एग्जिट करेंगे।
कालिंदी कुंज - मथुरा रोड - बदरपुर बॉर्डर।
कालिंदी कुंज - मथुरा रोड - मोदी मिल - मां आनंद माई मार्ग - एम.बी. सड़क।
दिल्ली में इन सड़कों से संभलकर निकलें...
रोहतक रोड, जखीरा से मादीपुर, पीरागढ़ी चौक, नांगलोई चौक, मुंडका से टिकरी बॉर्डर
नजफगढ़ रोड, जखीरा से उत्तम नगर, नजफगढ़, फिरनी रोड से झारोदा बॉर्डर।
आउटर रिंग रोड, मधुबन चौक से पीरागढ़ी चौक, केशोपुर मंडी से जिला केंद्र जनकपुरी।
देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, रतनपुरी चौक से लोहा मंडी।
भारी भीड़भाड़ वाले दिनों में डायवर्जन का प्लान
गाजियाबाद पुलिस ने भारी वाहनों (HTV)को मोहन नगर से एनएच-24 की ओर डायवर्ट किया जाएगा और भोपुरा होते हुए वजीराबाद रोड/या अप्सरा बॉर्डर होते हुए जीटी रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिटी बसों को छोड़कर भारी वाहनों को शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जीटी रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जीटी करनाल रोड और बाहरी रिंग रोड से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, दिल्ली या उत्तर प्रदेश के पूर्व, उत्तर पूर्व और शाहदरा जिलों में जाने वाले भारी वाहनों को सीधे एनएच-09 की ओर मोड़ दिया जाएगा और उन्हें वजीराबाद रोड, जीटी रोड से शाहदरा और विकास मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
वहीं लोनी रोड (शहादरा की ओर) से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, भारी वाहनों को बाहरी रिंग रोड से बाहर निकलने के लिए वजीराबाद रोड पर मोड़ दिया जाएगा। सोनिया विहार, पीटीएस वजीराबाद पुस्ता, पुस्ता रोड जैसे आंतरिक क्षेत्रों से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर, भारी वाहनों को वजीराबाद रोड होते हुए बाहरी रिंग रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा और एनएच-24 पर ले जाया जाएगा। एनएच 24 से ये वाहन यूपी की तरफ जा सकेंगे।
नोएडा में भी आज से 25 जुलाई तक रूट देखकर निकलें
कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन प्लान शुक्रवार रात 10 बजे से 25 जुलाई तक लागू होगा। विभिन्न दिशाओं से नोएडा की सीमा में प्रवेश कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ आदि की तरफ जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जिले की सीमाओं से जुड़ने वाले राज्यों व जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर और ओखला बैराज के रास्ते नोएडा व गाजियाबाद होकर जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इससे आगे वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। इसी तरह से दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते नोएडा-गाजियाबाद होकर गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
एमपी एक मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड से गाजियाबाद होकर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से एनआईबी चौकी, मॉडल टाउन, चिल्ला बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ से दादरी एनएच 91 के रास्ते दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन चालकों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा।
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी