फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मई को नहीं होगी गौतमबुद्ध नगर की मतगणना!

Tue, 13 May 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में कॉलेज के पूर्व प्रबंधक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को जिला बंद का काफी असर रहा।
विज्ञापन


दनकौर, बिलासपुर, ग्रेटर नोएडा, दादरी, रबूपुरा और रामपुर आदि समेत कई जगह बाजार पूरी तरह बंद रहे। उधर, व्यापारियों ने दनकौर में अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो लोकसभा के लिए होने वाली मतगणना नहीं होने दी जाएगी।

साथ ही अधिकारियों के निलंबन की भी मांग की गई। हालांकि मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करने का निर्णय लोकहित में वापस ले लिया गया है।

पूर्व प्रबंधक मनमोहन चौधरी की हत्या के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर जिला बंद के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा, बिलासपुर, रामपुर, दादरी, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर आदि कस्बों के व्यापारी समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आए दिन व्यापारियों का बदमाशों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए उन्हें संरक्षण देती है।

इसके अलावा व्यापारियों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि दनकौर में सीओ, आला अधिकारियों समेत संबंधित थाने के पूरे स्टाफ को सस्पेंड किया जाए।

पुलिस ने मानी गलती
दनकौर में सोमवार को व्यापारियों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर जाकर सीओ अरविंद कुमार सिंह ने सार्वजनिक रूप से हत्याकांड में लापरवाही की गलती मानी। साथ ही कहा कि जल्द ही इस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन थोड़ा समय दें।


व्यापार मंडल ने की राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यापार मंडल ने दनकौर के व्यापारी और पूर्व प्रबंधक की हत्या के मामले और आरटीआई एक्टिविस्ट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है और दोनों मामले में अब सीबीआई ही कुछ कर सकती है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि बसंल ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि यूपी में इस समय अपराध चर्म पर है। जिसमें गौतमबुद्धनगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा अपराधियों के निशाने पर है।

दिन दहाडे़ लोगों की हत्या करना और लूटपाट करना उनका शगल हो गया है पूर्व प्रबंधक हत्याकांड में बदमाशों को गिरफ्तारी न होना और आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमोहन की मौत के मामले में भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। इसलिए इन दोनों मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। चूंकि यहां की पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है। चूंकि हत्याकांड़ के तीन दिन बाद भी एक भी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

रबूपुरा व्यापार मंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
ग्रेटर नोएडा। दनकौर में पूर्व प्रबंधक हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में सोमवार को रबूपुरा व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिला। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
व्यापार मंडल के नेतृत्व में भाजपाईयों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जेवर तहसील में तहसीलदार से मिला। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के नाम पर कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


आए दिन लूटपाट और हत्याएं हो रही है। लेकिन पुलिस आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों और उनको सरंक्षण देने वालों को गिरफ्तार किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें