फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से पूरे ट्रेड फेयर पर रखी जाएगी नजर, सादे कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

Wed, 13 Nov 2019 10:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
39 वें इंडिया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रेड फेयर की सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने मेले के लिए अलग थाना भी बनाया है।
विज्ञापन


किसी भी तरह की शिकायत दर्शक इस थाने में दर्ज करवा सकेंगे। इस थाने ने बुधवार रात 12 बजे से काम करना शुरू कर दिया। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-दो अजय पाल तोमर को ट्रेड फेयर का डीसीपी बनाया गया है। 

उन्होंने ने बताया कि ट्रेड फेयर का अलग से थाना बनाया गया है। नई दिल्ली जिले के रिजर्व इंस्पेक्टर हरीश को प्रगति मैदान के थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मेले की सुरक्षा के लिए हर जिले से 100 पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों की दो कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। ट्रेड फेयर की सुरक्षा के लिए पांच क्यूआरटी के अलावा 18 पीसीआर वैन तैनात की गई हैं और नौ मचान बना गए हैं। पुरुष व महिला पुलिकर्मी सादे कपड़ों में चोरों व मनचलों पर कड़ी नजर रखेंगे। 
विज्ञापन

डीसीपी अजयपाल तोमर ने कहा कि लोग किसी तरह की शिकायत ट्रेड फेयर के थाने में दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वह किसी तरह की संदिग्ध वस्तु को देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। 

चेकिंग के बाद ही प्रगति मैदान में प्रवेश करने दिया जाएगा। ट्रेड फेयर में प्रवेश सिर्फ गेट नंबर एक, 10 और 11 से ही मिलेगा। हर रोज शाम पांच बजे के बाद ट्रेड फेयर में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

इन मार्गों पर आने से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ट्रेड फेयर के चलते मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर ट्रेड  फेयर में नहीं आ रहे हैं तो प्रगति मैदान की तरफ आने से बचें। लोग भैरो मार्ग, पुराना किला रोड, शेर शाह रोड, डब्ल्यू पाइंट से मथुरा रोड तक व मथुरा रोड पर आने से बचें।  

टिकटों की ब्रिकी नहीं होगी
इस बार प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन ही मिलेंगे। लोग प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य मेट्रो स्टेशनों से व ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें