फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं मिली सजा जब रंगे हाथ पकड़ाया अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांकरोला में मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चोरी के एक आरोपी को पकड़ लिया और बुधवार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद गांव में उचित सुरक्षा की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर हंगामा किया।

कांकरोला गांव निवासी लक्ष्मीनारायण मंगलवार रात को अपने घर पर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे उन्हें अपने ट्रैक्टर की आवाज सुनाई दी। उन्होंने अपने भतीजे को जगाकर देखने को कहा तो पता चला कि कोई उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ले गया है।

चोरों ने ग्रामीणों पर बरसाई गोली

चाचा-भतीजे और ग्रामीणों ने देर रात ट्रैक्टर की खोजबीन शुरू कर दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली देखते ही ग्रामीणों ने अपनी कारों को चोरों के पीछे लगा दिया। पीछा करते देख ग्रामीणों पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पटौदी रोड के पास चारों तरफ से घिरते देख चोरों का सरगना ट्रैक्टर छोड़ भागने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

आरोपी की पहचान मेवात निवासी शाहिद के रूप में हुई। उसने बताया कि उसका गिरोह ट्रैक्टर चोरी का काम करता है। देर रात वे ऑल्टो कार से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गांव से उन्होंने ट्रैक्टर को चुराया। इसकी डिलीवरी उसे आगे देनी थी। आरोपी ने कबूला कि उसके गिरोह ने झाड़सा, नरसिंहपुर के अलावा कई जगहों से ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा को लेकर कांकरौला चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गांव में पुलिस निगरानी का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें