फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जहरीली हवा का शरीर के कई अंगों पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफड़ों के साथ हृदय, किडनी, जोड़ों और दिमाग को भी खतरा बढ़ रही सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव की समस्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर केवल फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हृदय, किडनी, जोड़ों और दिमाग को भी नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
एम्स के रुमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उमा कुमार के अनुसार, प्रदूषण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका असर जोड़ों पर भी पड़ता है। खासकर गठिया और ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। याददाश्त कमजोर होने और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में जलन से सीने में दर्द तक की शिकायतें
डॉ. डीके गुप्ता के अनुसार, दिवाली के बाद अस्पतालों में गले में खराश, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याओं और सांस लेने में परेशानी के मरीज बढ़े हैं। अस्थमा के मरीजों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हो रही है। कई मरीज सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता घट सकती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रदूषण को केवल सांस की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें