फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़तालः चिड़ियाघर में बिना मास्क के पहुंच रहे पर्यटक

Thu, 12 Mar 2020 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद लोग खौफ में हैं। दूसरी ओर दिल्ली के चिड़ियाघर में इन दिनों पर्यटक बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं व अन्य सावधानियां भी नहीं बरत रहे हैं। जब बुधवार को अमर उजाला की टीम ने चिड़ियाघर का दौरा किया, तो प्रबंधन की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर कोई भी खास इंतजाम देखने को नहीं मिला। पड़ताल के दौरान चिड़ियाघर में तैनात सुरक्षा गार्ड अपना बचाव किए हुए थे, लेकिन पर्यटक बिना किसी सुरक्षा के लाइन में लगे हुए थे।

विज्ञापन


बचाव को लेकर नहीं हो रही उद्घोषणा
चिड़ियाघर में हजारों लोगों के पहुंचने के बाद भी कोरोना से बचाव को लेकर किसी प्रकार की कोई उद्घोषणा सुनने को नहीं मिल रही है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक खुद का बचाव कर सकें। हालांकि, चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए परिसर में कीटाणुनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे वायरस का असर चिड़ियाघर में न फैल सके। 

कम काउंटर खोलकर चलाया जा रहा काम
एक तरफ जहां सरकार कोरोना के डर से एक ही स्थान पर लोगों से जमा न होने की अपील कर रही है, दूसरी ओर चिड़ियाघर में कम काउंटर के जरिये ही काम चलाया जा रहा है, नतीजतन इससे काउंटरों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चिड़ियाघर में टिकट के सात काउंटर हैं।
विज्ञापन


चार साल पहले मर चुके हैं दो पक्षी
चिड़ियाघर में चार साल पहले अक्तूबर में इंफ्ल्यूंजा वायरस के कारण दो पक्षी मर चुके हैं। इस कारण चिड़ियाघर को करीब चार दिन तक बंद रखा गया था। उस समय यहां आने वाले पर्यटकों में वायरस को लेकर डर बन गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें