फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट स्पॉट बनेगी आर्टिफिशियल झील

Thu, 20 Aug 2015 01:11 AM IST
सौरभ पांडेय /अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद की मंडोला योजना में पहली बार लोगों को नेचुरल टूरिस्ट स्पॉट मिल सकेगा। योजना में वर्तमान में मौजूद तालाब को परिषद आर्टिफिशियल झील का रूप देने जा रहा है।
विज्ञापन


झील में न सिर्फ वाटर रिचार्ज होगा, बल्कि सैलानी इसमें बोटिंग भी कर सकेंगे। आवास विकास परिषद की करीब साढ़े तीन हजार एकड़ की मंडोला विहार योजना में गाजियाबाद की पहली आर्टिफिशियल झील बनाई जाएगी।

परिषद अधिकारियों के अनुसार मंडोला गांव के तालाब को विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है। तालाब के आसपास बाड़ लगाने के साथ ही बोटिंग के लिए जाने वाले सैलानियों के लिए एंट्री गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


झील के आसपास के इलाके को पार्क के रूप में डेवलप किया जाएगा। पार्क में लोगों को झूले, बैडमिंटन कोर्ट, कैंटीन और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

परिषद के अधीक्षण अभियंता परिवंदर कुमार ने बताया कि तालाब को झील बनाने के लिए प्लानिंग की जा रही है। कई कंपनियों के सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हर साल रिचार्ज होगा कई लाख लीटर रेनवाटर
बारिश के पानी से जमीन को रिचार्ज करने के लिए परिषद ने तैयारी कर ली है। झील में वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया जाएगा जिससे पानी से जमीन को रिचार्ज किया जा सके। झील में पानी की सफाई के लिए एक प्लांट भी लगाया जाएगा। जिससे हर समय पानी साफ-सुथरा रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें