फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: यमुना की लहरों पर सैर करने उमड़े दिल्लीवाले, दो दिन में 160 ने किया सफर; क्रूज सेवा पर सियासी सवाल

Thu, 12 Nov 2026 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक शुरू की गई क्रूज सेवा से पहले दो दिनों में ही 160 से अधिक लोग सैर कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में यमुना की सैर का नया आकर्षण लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक शुरू की गई क्रूज सेवा से पहले दो दिनों में ही 160 से अधिक लोग सैर कर चुके हैं। मंगलवार को उद्घाटन के बाद पहले दिन करीब 60 लोगों ने क्रूज की सवारी की, जबकि बुधवार को यात्रियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे दिन क्रूज ने करीब 10 फेरे लगाए। इस दौरान यात्रियों ने यमुना में करीब छह किलोमीटर की दूरी तय कर नौका विहार का आनंद लिया।

विज्ञापन


दिल्ली में यमुना को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में शुरू की गई इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही दिल्लीवासियों के लिए यमुना में क्रूज से सैर करने का रास्ता खुल गया। क्रूज का संचालन सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर के नजदीक तक किया जा रहा है। दूसरे दिन करीब 10 फेरे लगाए जाने से इस सेवा की शुरुआती मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हालांकि, फिलहाल इसका संचालन नदी के इसी सीमित हिस्से में किया जा रहा है। यमुना के जलस्तर और नदी की गहराई को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर क्रूज का संचालन किया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य यमुना को केवल नदी तक सीमित न रखते हुए दिल्ली के पर्यटन और मनोरंजन से भी जोड़ना है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और संचालन के अनुभव के आधार पर इस सेवा की लोकप्रियता का आकलन किया जाएगा। साथ ही यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि यमुना के इस हिस्से में क्रूज सेवा नियमित रूप से कितनी सुचारु ढंग से संचालित हो पाती है।
विज्ञापन


यमुना पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज सेवा शुरू होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पर्यटन की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आसपास के बाजारों और खानपान से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रदूषित यमुना में क्रूज चलाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में क्रूज सेवा शुरू करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई किए बिना नदी के सीमित हिस्से में क्रूज सेवा शुरू करना जनता को गुमराह करने की कोशिश है। सरकार की पहली प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय यमुना को प्रदूषण मुक्त करना होनी चाहिए थी। देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि सरकार यह साबित करना चाहती है कि यमुना का पानी स्वच्छ हो गया है तो क्रूज सेवा केवल सोनिया विहार से जगतपुर के बीच सीमित रखने के बजाय वजीराबाद से ओखला तक शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें