फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: दिल्ली में इस साल अक्तूबर में हुई मूसलाधार बारिश, टूटा 16 साल का रिकॉर्ड

Mon, 10 Oct 2022 04:19 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, दिल्ली

सार

इस साल अक्तूबर में अब तक हुई बारिश मानसून के सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने अगस्त में दर्ज हुई बारिश (41.6 मिली) से तीन गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अक्तूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में आफत की बारिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अक्तूबर के पहले 10 दिनों में 121.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 साल में  इस दौरान का दूसरा सर्वोच्च आंकड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस साल अक्तूबर में अब तक हुई बारिश मानसून के सबसे ज्यादा बारिश वाले महीने अगस्त में दर्ज हुई बारिश (41.6 मिली) से तीन गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अक्तूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अक्तूबर में आमतौर पर सिर्फ 28 मिमी बारिश होती है।

दिल्ली में साल 2020, 2018 और 2017 में बारिश नहीं हुई जबकि 2019 में 47.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों में हुई बारिश पिछले तीन सप्ताह में दूसरी बार इतनी देर तक बारिश हुई है। इस साल दिल्ली में 790 मिमी बारिश हुई है। शहर में सितंबर में औसत 125 मिमी से 31 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें