फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा सुलझाने गए सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी, उठाकर पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गंज इलाके में झगड़े की कॉल पर गए 59 साल के बुजुर्ग एसआई को काफी महंगा पड़ गया। आरोपियों ने न सिर्फ एसआई की वर्दी फाड़ दी, बल्कि उसे उठाकर पटक भी दिया।
विज्ञापन


पुलिस पर हुए हमले की खबर सुनते ही संगतरोशन पुलिस चौकी इंचार्ज और पहाड़गंज थाना प्रभारी वहां पहुंचे। इनके साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी और गाली-गलौच कर डाली।

थाने से आए अन्य पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी फरार हो गए। मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर में 454, मंटोला, पहाड़गंज से पुलिस को झगड़े की कॉल मिली।
विज्ञापन

बाकी स्टाफ से भी बदसलूकी की

संगतरोशन चौकी में तैनात एसआई सत्यपाल, सिपाही सतीश कुमार, महिला सिपाही सुशीला और ममता को मौके पर भेजा गया। वहां शिकायतकर्ता महिला कमलेश व उसका बेटा रोहित मदान मिले।

इन लोगों ने बताया कि कुछ लोग इनकी प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान तीन भाई विरेंद्र, धर्मेंद्र अजय और उनका जानकार हरि भगवान शर्मा पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे।

सत्यपाल ने विरोध किया तो उसकी वर्दी फाड़ दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, चारों ने सत्यपाल को उठाकर पटक दिया। बाकी स्टाफ से भी बदसलूकी की।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ मिलकर एसएचओ से भी बदसलूकी

खबर मिलने पर चौकी इंचार्ज पवन दहिया और एसएचओ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर इनसे भी बदसलूकी की।

बाद में थाने से आए और स्टाफ को देखकर आरोपी फरार हो गए। बुजुर्ग एसआई सत्यपाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सत्यपाल की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें