आने वाले वर्ष के स्वागत और जाने वाले की विदाई को लेकर साइबर सिटी में जबरदस्त उत्साह है। सवा सौ से अधिक न्यू ईयर सेलीब्रेशन प्वाइंट पर जोरदार धमाल की तैयारी है।
इस बार शहर में एक नया ट्रेंड उभरकर आया है। लोग मौज-मस्ती से अधिक खाने-पीने पर जोर दे रहे हैं। हर सेलीब्रेशन डेस्टिनेशन पर डीजे-डांस के साथ देश-विदेश के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था है।
नए साल के जश्न को लेकर गुड़गांव पिछले 10 दिनों से तैयारी में लगा है। जश्न के लिए शहर के स्टार्स होटल्स सहित पब-बार, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब और डिस्कोथेक में बंपर बुकिंग कराई गई है।
कई स्थानों पर तो हाउस फुल का बोर्ड लग गया है। जहां अभी भी गुंजाइश है वहां बुकिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कई स्थानों पर ऑन द स्पॉट बुकिंग की भी सुविधा है।
व्यंजनों का उठाएं लुत्फ
वर्ष 2014 का आगमन खाने-पीने के लिए याद रखा जाएगा। गुड़गांव में जहां-जहां भी जश्न होगा, वहां खाने-पीने की भरपूर सुविधा होगी। जश्न के हर गलियारे में भारतीय, अरबी, चाइनीज, थाई, स्पेनिश, ब्राजीलियन, कांटीनेंटल, अमेरिकन, जैपनीज, कोरियन, इटेलियन, अफ्रीकी आदि डिश की भरपूर रेसिपी रहेगी।
ये हैं वो 10 खास जगहें-
1. 32 माइल स्टोन में जमेगा न्यू ईयर का रंग
धूम 2014 एट लॉन
-प्रति युगल 6000 रुपये सभी टैक्स सहित
-ड्रेस कोड स्मार्ट कैजुअल
-मिक्सेज डीजे का धमाल
-साइक्लोन डांस ट्रुप करेगा इंटरनेटमेंट
-पांच घंटे तक अनलिमिटेड फूड एंड ड्रिकिंग
-वर्ल्ड कूचीन और गाला डिनर
-बंपर ड्रॉ प्राइज
-किड्स हैंगआउट 999 रुपये
जलसा एट इंडिया हाउस
-प्रति व्यक्ति 2000 रुपये
-ड्रेस कोड सेमी फारमल
-आइटम डांस
-मल्टीकुजीन बफेट
-अनलिमटेड फूउ एंड ड्रिकिंग
बिगेस्ट अंडर ग्राउंड पार्टी एट द ग्रेस
-2999 रुपये प्रति युगल सभी टैक्स सहित
-ड्रेस कोड स्मार्ट कैजुअल
-अनलिमिटेड फूड एंड ड्रिक्स
-स्मैशिंग इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक
2. द उमराव होटल एनएच-8
सरप्राइज बॉलीवुड दिवा
-डीजे खुशी और आरजे रॉकी रेड एफएम का धमाल
-मल्टीकुजीन गाला डिनर
-ड्रेस कोड शार्प एंड ग्लैमरस
ग्रैंड फायर वर्क्स डिसप्ले
-डीजे ईशान एंड डीजे वैभव
-प्रीमियम बेवरेज
-फिंगर फूड एंड लाविश मेन कोर्स बफेट
3. फूड कोर्ट डीएलएफ साइबर सिटी फेज-3
एनवाईई 2014 लेट द पार्टी बिगिन
-डीजे रिपेन एंड डीजे रूबेल (इन हाउस डीजे)
-फूड एंड बफेट
4. साउथ प्वाइंट मॉल में न्यू ईयर ईव का धमाल
हेलो ट्वेंटी फार्टीन
-सूर्यवीर एंड एहसास बॉलीवुड डांस एंड सूफी नंबर्स
-डांस टू डिस्को-बॉलीवुड विद डीजे सैम
-ए 5-स्टार बफेट (रोस्टेड किंग फिश, लाइव टर्की काउंटर, सी फूड)
5. न्यू ईयर सेलीब्रेशंस 2014 इन ब्रिस्टल होटल
पिपर्स न्यू ईयर धमाका
-लाइव ऑन 31.12.13
-रॉक स्टार दीप मनी का जलवा
-स्टाइल स्ट्रिपर रोहित वर्मा का धमाल
-9000-15000 रुपये प्रति युगल
6. पालमाइरा द कॉफी शॉप
-ग्लो इन डार्क थीम ए लैविश स्प्रेड ऑफ बफेट
-लाइव डीजे
-प्रति युगल 7000 रुपये
7. शंघाई बार एंड लाज
-स्नो थीम
-बफेट डिनर एंड प्रीमियम
-7000 रुपये प्रति कपल
8. कूपर्स ग्रिल एंड बार डीएलएफ स्टार टावर
न्यू ईयर्स ईव
-बैंड एंड डीजे
-रॉक एंड पैट्रो
-फूड एंड ड्रिकिंग
9. किंगडम ऑफ ड्रीम्स
-स्टीरियो नेशन लाइव
-अनलिमिटेड फूड एंड ड्रिंक्स (देश भर के व्यंजन)
-6 लाइव किचेन
-5 थीम बार
-14 राज्यों के पैवेलियन में मल्टीपल बफेट
-आईफा बज कैफे में डीजे (बॉलीवुड नंबर्स, मल्टीम्यूजिक)
-लाइव शो झुमरू (दो गोल्ड कटेगरी टिकट के साथ गिफ्ट बाउचर)
-कपल टिकट 11999, सिंगल टिकट 6999, टीन टिकट 3999 और चिल्ड्रेन टिकट 2999
-डीजे सन्नी सारिद डांस फ्लोर पर झुमाएंगे लोगों को
-बॉलीवुड डांस परफार्मेंस
-इंडियन कल्चर इवनिंग
-किड्स इंटरटेनमेंट्स जोन
-मेगा फायर वर्क
होप, स्किप एंड जंप इनटू 2014 ऑक्टोपस सरोवर प्रीमियर
-गाला डिनर बफेट एंड डीजे बालरूम 5999 रुपये प्रति व्यक्ति
-सरोवर स्टे ओवर पैकेज (रोमांटिक डिनर एंड टैरेस ग्रिल) 7999
10. न्यू ईयर 2014 सिटी सेंटर मॉल
सेलीब्रेट द काउंटडाउन
-डीजे अकील का जलवा
-डीजे आकाश भी लोगों का करेंगे मनोरंजन
(सभी कार्यक्रम 31 दिसंबर की शाम 7:00 से शुरू हो रात 12:00 बजे तक)
बिना आई कार्ड के नहीं थिरक पाएंगे
शहर के तीन दर्जन से अधिक डिस्कोथेक और नाइट क्लबों में युगलों को थिरकने का मौका मिलेगा। सुरक्षा कारणों के चलते यहां आने वालों को अपने फोटो आईकार्ड लाने को कहा गया है। इन स्थानों पर सिंगल एंट्री नहीं है।