फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आज की रात हो सकती है निर्णायक, कल फिर होगी सरकार से बात

Tue, 08 Dec 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज भारत बंद... - फोटो : PTI
विज्ञापन

12 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के सब्र का बांध धीरे धीरे कमजोर होने लगा है। किसान नेताओं का कहना है केंद्र सरकार ने न तो कृषि बिलों को पारित करने से पहले किसी से राय ली।

विज्ञापन

 
किसानों की मांगों पर राज्यों में जब सुनवाई नहीं हुई तो दिल्ली का रुख किया। वार्ता के पांचवे दौर में भी कोई नतीजा नहीं निकलने से भारत बंद में बढ़ चढ़कर शामिल होने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि मंगलवार की रात, किसानों और सरकार के बीच वार्ता के लिए निर्णायक होगी।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग अलग राज्यों से दिल्ली कूच करने वाले किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर इतने लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार कोई नतीजा क्यों नहीं निकल सका है। फिलहाल, बुधवार को एक बार फिर किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक होगी। इसमें भी अगर कोई समाधान नहीं निकला तो किसानों ने भी ठान ली है कि अपना हक लिए बगैर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के किसान न केवल छह महीने के राशन, ट्रैक्टर और बिस्तर के साथ पहुंचे हैं। बल्कि रसद के अलावा सभी के पास रुपये भी हैं ताकि उन्हें आंदोलन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लगातार मिलते समर्थन से किसानों की स्थिति और सुदृढ़ हो रही है और किसान अपनी मांगों से पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

संशोधन नहीं हैं संभव
किसान नेताओं का यह भी कहना है कि आखिरकार कोरोना काल में कृषि बिलों को संसद में पास करने की क्या जल्दी थी। यह कोई अंतरराष्ट्रीय मामला नहीं था, जिसपर बगैर मशविरा निर्णय ले लिया गया। उन्होंने कृषि कानूनों की कमियां बताते हुए कहा कि अगर इसमें संशोधन किया जाए तो कुछ बचेगा ही नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें