फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से प्रदेश में गड़बड़ा सकती है पावर सप्लाई

Thu, 03 Mar 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लोगों को शुक्रवार से बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। पावर कारपोरेशन के जेई संघ ने भी कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। जेई शनिवार सुबह से काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जेई संघ की धमकी को गंभीरता से लेते हुए चीफ इंजीनियर ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। हड़ताल होने से जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम ठप हो जाएगा।

बृहस्पतिवार को पावर कारपोरेशन के इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक आरडीसी पावर स्टेशन पर हुई। इसमें राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने एलान किया कि प्रदेश सरकार वाजिब मांगों को भी मानने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


तीन साल से लगातार मांगों को टाला जा रहा है। संगठन पदाधिकारी एससी यादव ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने और समझौता होने के बाद भी शासन ने मांग स्वीकार नहीं की।

इसके विरोध में अब आरपार की लड़ाई का एलान किया गया है। मांगों के स्वीकार न होने पर पावर कारपोरेशन के प्रदेश के सभी जूनियर इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


यदि हड़ताल होती है तो शनिवार से लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ेगा। चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताय कि इसकी सूचना शासन को भेज दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें