फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र तोमर की अंतरिम जमानत की याचिका हुई खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी डिग्री मामले में फंसे आप के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को दिल्ली पुलिस बृहस्पतिवार सुबह फैजाबाद से लखनऊ लेकर आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज तोमर को 9:30 की फ्लाइट से लखनऊ से भागलपुर ले जाया जाएगा जहां उनके अन्य डिग्रियों की जांच होगी।

वहीं दूसरी ओर तोमर के वकीलों द्वारा दिल्ली के सेशंस कोर्ट में डाली गई उनके अतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने तोमर के खिलाफ चल रही जांच का हवाला देते हुए उनकी बेल से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

'पहली बार साकेत कॉलेज पहुंचे तोमर'

वहां पहुंच कर तोमर जिस तरह कॉलेज से अंजान दिखाई दिए उससे काफी हद तक यह साफ हो गया कि जिस कॉलेज में वो तीन साल पढ़ने का दावा करते रहे हैं वहां वो शायद पहली बार पहुंचे थे।

वहीं अयोध्या के साकेत पीजी डिग्री कॉलेज के मीडिया इंचार्ज प्रदीप सिंह ने आज बताया कि तोमर यहां पहली बार आए थे और कॉलेज के पास उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि तोमर डिग्रियां फर्जी हैं उनसे संबंधित कोई चीज यूनिवर्सिटी या कॉलेज के संज्ञान में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें