फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दिल्ली में गाड़ी लाना होगा और महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में लेकर आने वाले कमर्शियल वाहन वालों को मंगलवार से अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी। दरअसल, तीनों नगर निगम ने टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें एक जुलाई से लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कमर्शियल वाहन वालों को 36 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स देना होगा।

गौरतलब है कि टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक भार टैक्सी, टैंपों जैसे वाहनों पर पड़ेगा। उन्हें करीब 45 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन

बड़े वाहनों के टैक्स में कम बढ़ोतरी

बस एवं चार टायर वाले ट्रक की दरों में 41 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की गई है। छह एवं उससे अधिक टायर वाले वाहनों के टोल टैक्स की दरों में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। उनकी दरें 37 प्रतिशत बढ़ाई गई है।

टैक्सी, टैम्पों से वसूलने जाने वाले टोल टैक्स की दरों में 20 रुपये, बस, ट्रक-निशान, केंटर की दरों में 35 रुपये, छह पहिया वाले वाहनों की दरों में 60 रुपये, 10 पहिया वाले वाहनों की दरों में 120 रुपये और 14 पहिया वाले वाहनों की दरों में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें