फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हो सकता है एक्सप्रेसवे का सफर

Wed, 24 Sep 2014 04:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 51वीं बोर्ड बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने का मामला एक बार फिर उठा है।
विज्ञापन


अब इस दिशा में जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना बन गई है। जिसके बाद एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो सकता है। हालांकि, प्राधिकरण सीईओ इस मामले में हुई सहमति पर अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 15 सितंबर को हुई थी। बैठक में मद संख्या 33 के तहत नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मध्य एक्सप्रेसवे पर होने वाली यात्राओं पर टोल टैक्स वसूलने पर विचार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सहमति बनने की कार्रवाई की प्रति जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। इसमें मद संख्या 51/33 में नोएडा ग्रेटर नोएडा के मध्य एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन


पहले भी हुआ था प्रयास
इससे पहले भी यमुना एक्सप्रेसवे के संचालक जेपी ने टोल वसूली करने की तैयारी की थी, लेकिन राजनीतिक दलों के विरोध के चलते मामला दब गया था। प्राधिकरण ने शासन को यहां की स्थिति से अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें