फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्वीन' पर भी दिख रहा है टोल का साइड इफेक्ट

Thu, 27 Feb 2014 07:12 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरहौल टोल प्लाजा हटने का साइड इफेक्ट लोगों के शॉपिंग और मस्ती पर पड़ने लगा है। जब से टोल हटा है तब से साइबर सिटी का अति व्यवस्त मार्ग एमजी रोड जाम के झाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन


सुबह-शाम यहां पर भयंकर जाम लग रहा है। शॉपिंग और इंटरटेनमेंट के मकसद से यहां आने वाले हजारों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं।

मॉल्स क्वीन कही जाने वाली शहर की एमजी रोड का ये हाल पहले नहीं था। यहां के मॉल्स सिर्फ गुड़गांव वालों के लिए ही नहीं एनसीआर भर के लोगों के मस्ती का अड्डा हैं। यही कारण है कि रोजाना यहां पड़ोसी शहरों के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। अब उनकी मस्ती में जाम ने खलल डाल दिया है।

एमजी रोड की सड़क पर पहले से ही निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण भी यहां पिछले कुछ महीनों वाहनों की रफ्तार मंद पड़ी है। ऊपर से जाम ने इस संकट को बढ़ा दिया है। दिल्ली से एमजी रोड तक आने वालों को शंकर चौक के एग्जिट प्वाइंट से सर्विस लेन पर आना होगा। जहां भारी जाम होता है। एमजी रोड के मॉल्स तक पहुंचने में उसे काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन


मॉल्स, बार और रेस्टोरेंट की यहां भरमार
अगर किसी को भी मौज-मस्ती करना होता है तो वह एमजी रोड की ओर रुख करता है। इस रोड सेंट्रल मॉल, डीटी मॉल, एमजीएफ मॉल, मेट्रोपोलिस मॉल, सहारा मॉल, एमजीएफ मॉल, एमजीएफ मेट्रोपोलिस मॉल्स सहित अन्य कई छोटे मॉल्स भी हैं। इसी रोड पर सौ से अधिक बार और नाइट क्लब और डिस्कोथेक हैं। दर्जन भर मल्टीप्लेक्स भी यहीं पर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें