फरीदाबाद। ट्रेनों में सफर के दौरान यदि किसी महिला यात्री को कोई परेशानी महसूस होती है तो वह तत्काल टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर जीआरपी की सहायता ले सकती हैं।
इसके लिए जीआरपी ने अब स्टेशनों पर महिला यात्रियों को टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक करना शुरू कर दिया है।
एसपी जीआरपी राकेश कुमार आर्य ने बताया कि इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से की गई। यात्रियों को जागरूक करने के लिए दोपहर एक बजे से शुरु हुआ कार्यक्रम शाम तक चला।
चौकी इंचार्ज सोहनपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म पर जाकर महिला यात्रियों से सफर के दौरान होने वाली परेशानी की जानकारी ली और उन्हें जरूरत पडने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना देने की अपील की ताकि समय रहते उन्हें मदद मिल सके।
उन्होंने महिला यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सफर की परेशानी को जीआरपी से जरूर शेयर करें और उनकी मदद लें ताकि बिना किसी डर के यात्रा की जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं हेल्पलाइन नंबर-1512 और 0171-2642080 पर जानकारी दे सकती हैं।