फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के निजी वाहनों को दी जाए टोल फ्री सुविधा : बिधूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा दिल्ली देहात का ज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दिल्ली देहात का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गडकरी से आग्रह किया कि विश्वस्तरीय हाईवे यूईआर-2 के निर्माण में जिन गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उनके निजी वाहनों को टोल फ्री की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि यूईआर-2 के निर्माण के लिए 2002 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के किसानों की जमीन कोड़ियों के दाम अधिग्रहित की थी और इसके लिए मात्र 13.60 लाख रुपये एकड़ का मुआवजा दिया गया, जोकि बहुत कम था। अलीपुर से महिपालपुर तक गांव इससे प्रभावित हुए। बिधूड़ी ने मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी गांवों के केवल निजी वाहनों के लिए टोल फ्री सुविधा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें