दादरी सीएचसी में पर्ची कटवाने में मरीजों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दादरी में मरीजों को पर्ची बनवाने में परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। कतार में घंटों खड़ा रहने के बावजूद कई बार उन्हें बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पर्ची बनाने की प्रक्रिया धीमी है।
जानकारी के अनुसार, पर्ची बनाने का काम संविदा कर्मी और अन्य स्टॉफ कर रहे हैं, जिन्हें कंप्यूटर संचालन में दिक्कत आ रही है। मरीजों ने चिकित्सक की लिखीं दवाइयां अस्पताल में पूरी तरह उपलब्ध नहीं होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार फार्मासिस्ट बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए कहते हैं।
कोट
एक घंटे से अधिक समय से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब तक पर्ची नहीं बन पाई है।
-अफरोज, मरीज
डॉक्टर की लिखीं दवाइयां काउंटर पर उपलब्ध नहीं हैं। बाहर से लेने के लिए कहा जा रहा। -
अभिषेक
पर्ची बनवाने को लेकर परेशान रहते हैं। अस्पताल प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है।
-अनीश
बीमारी के बावजूद बच्चे के साथ लाइन में खड़ी रही। पर्ची नहीं बन पाने से बिना इलाज लौटना पड़ा।
-रीना
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पर्ची बनाने के लिए एक कर्मचारी तैनात है। जल्द ही एक और को लगाया जाएगा। पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं।
डाॅ. रविंद्र कुमार, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी दादरी