फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से एनएच-24 पर दौड़ने लगे वाहन

Fri, 09 Jan 2015 01:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धंसे एनएच-24 पर मिट्टी भराव के बाद बृहस्पतिवार को ब्लैक टॉप (काली सड़क) किया गया। सुबह 11:30 बजे से पीडब्ल्यूडी की नेशनल हाईवे डिवीजन ने डामर करने का काम शुरू किया और शाम तक इसे पूरा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अब शुक्रवार से वाहन चालक आराम से निकल सकेंगे। उधर, शाम को हाईवे पर मरम्मत काम पूरा हुआ तो ड्यूटी टाइम की वजह से हाईवे पर वाहनों की तादाद बढ़ गई और देर रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

अब काम पूरा होने से शुक्रवार को लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसकेएस भदौरिया ने बताया कि डामर का काम पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन


हाईवे धंसने की जांच
जीडीए के चीफ इंजीनियर वीके गोयल की अध्यक्षता वाली कमेटी में पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अधीक्षण अभियंता शामिल रहे। तीनों एक्सपर्ट की ने वाल्व व परिस्थितियों की जांच की। स्कार वाल्व से छेड़छाड़ मिली।

किसी ने वाल्व के सीमेंटेड चेंबर का ढक्कन हटाकर छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में वाल्व से निकला पानी हिंडन तक जाने के लिए एक नाला बना हुआ था, लेकिन सिंचाई विभाग का बंधा बनने से पानी का रास्ता रुक गया और पानी रिसकर हाईवे की ओर चला गया।
विज्ञापन


स्कार वाल्व को शिफ्ट करने, पानी निकासी के लिए बंधे के बीच में पाइपलाइन डालने आदि के सुझाव दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें