फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सुधर जाएगी बिजली सप्लाई की स्थिति

Mon, 07 Sep 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली सप्लाई की स्थिति सोमवार से सुधरने की उम्मीद है। पावर कारपोरेशन अफसरों के अनुसार दो सप्ताह से बंद पड़ी दो जेनरेशन यूनिटों ने रविवार से काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली की कमी नहीं रहेगी। इसके बाद शहर को 22 घंटे सप्लाई मिलने का दावा किया जा रहा है। बिजली सप्लाई की स्थिति गाजियाबाद में पिछले काफी समय से बेहद खराब रही है।

शासन ने बिजली सप्लाई की दृष्टि से गाजियाबाद को 24 घंटे वाली श्रेणी में रखा हुआ है। नियमानुसार गाजियाबाद को नो कट जोन में रखा गया है।

इसके बावजूद शहर में एक महीने से बिजली सप्लाई की हालत बड़ी गड़बड़ रही है। शहर में दिन और रात में 10 से 12 घंटे तक की कटौती होने के साथ ही रातभर ट्रिपिंग होती रही हैं।
विज्ञापन


एसई महानगर एसबी यादव ने बताया कि बारिश के चलते कोयले की आपूर्ति कम हो रही थी। इसके कारण दो जेनरेशन यूनिट बंद हो गई थीं, जबकि अन्य कई अपनी क्षमता से कम काम कर रही थीं।

इससे बिजली संकट था। गाजियाबाद को 14 सौ मेगावाट केसापेक्ष मात्र 1050 मेगावाट सप्लाई मिल रही थी। रविवार से सभी यूनिटों ने काम शुरू कर दिया है। सोमवार से 13 सौ मेगावाट बिजली मिलने की उम्मीद है। इससे शहर को 22 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें