फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर लें तैयारी NCR में दोपहर बाद होगी बारिश!

Fri, 17 Jan 2014 10:37 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते शुक्रवार दोपहर से लेकर शनिवार दोपहर तक हल्की बारिश से शहर का पारा और लुढ़केगा। इस दौरान मौसम में जबरदस्त गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को बादलों के छाने से धूप भी नहीं निकली। इस दौरान खराब मौसम से अधिकतम तापमान लुढ़का और सर्दी से बचने के  लिए दिन में लोगों ने अलाव जलाए।

बृहस्पतिवार को भोर से ही बादलों के छाने के बीच कोहरे ने शहर के ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी। इस दौरान सुबह चार बजे से साढ़े छह बजे तक जहां 50 मीटर तक दृश्यता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक कोहरा छंटा। इस दौरान बर्फीली हवाओं ने शहर का तापमान खूब गिराया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, शुक्रवार से शनिवार तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश पड़ने का अनुमान है। इस दौरान सुबह के समय मध्यम कोहरा भी पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें