फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसओएल में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक अधिक हुए दाखिले
विज्ञापन


- 19 अलग-अलग स्नातक कार्यक्रमों में एक लाख दस हजार से ज्यादा हुए दाखिले

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के स्नातक कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया पूरा करने का बुधवार आखिरी दिन है। इस बार पिछली वर्ष की तुलना में एसओएल में दाखिले को लेकर छात्रों के बीच अधिक उत्साह देखने को मिला। दाखिले के लिए पिछली बार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है।

कैंपस ऑफ लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए दो लाख 70 हजार के करीब छात्रों ने पंजीकरण किया है। इसमें अभी तक एक लाख दस हजार छात्रों ने दाखिला सुनिश्चित कर लिया है। पिछले वर्ष एक लाख सात हजार के करीब दाखिले हुए थे। पंजीकरण और दाखिला सुनिश्चित के आंकड़ों में अंतर की वजह से छात्रों का रेगुलर कॉलेज में दाखिला लेना हो सकता है।
विज्ञापन


एसओएल में दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। अब पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक सिर्फ फीस का भुगतान कर दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। उसके बाद दाखिला तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा। दाखिले का यह अंतिम मौका है। उन्होंने कहा कि एसओएल में 19 स्नातक कार्यक्रमों की पढ़ाई होती है। इस वर्ष बीबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। पिछली बार की तुलना में पांच गुना अधिक दाखिले हुए हैं। 1500 के करीब छात्रों ने बीबीए प्रोग्राम में दाखिला लिया है।
विज्ञापन


साथ ही बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम, बीए पॉलिटिकल साइंस, बीए इंग्लिश में अच्छी तादाद में दाखिले हुए हैं। वहीं स्नातकोत्तर कार्यक्रम में भी दाखिला फीस जमा करने का 15 अक्तूबर आखिरी दिन है। स्नातकोत्तर में दाखिला के संबंध में छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। एसओएल के एमबीए कार्यक्रम में भी काफी दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें