दिल्ली के सिविल लाइन स्थित 4बी फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को लेकर दायर याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी। अहम है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिफ्ट होने के लिए किराये पर लिए गए इसी बंगले का चयन किया है।
याचिका में सिविल लाइन स्थित बंगले में केजरीवाल को आने से रोकने और वहां मरम्मत में जुटे मजदूरों को बाहर करने की मांग की गई है।
साथ ही बंगला किराये पर देने वाले नरेंद्र जैन के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना पर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया गया है। याचिका नरेंद्र जैन के भाई विरेंद्र जैन ने दाखिल की है।