फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवी हसन ने लड्डू गोपाल को लूटा: भगवान की मूर्ति चुराई, निकाल लिए सोने के झुमके; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 14 Dec 2025 08:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी नवी हसन ने नशे की लत को पूरा करने के लिए मंदिर को निशाना बनाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से बदमाश की पहचान कर उसे मुखबिरों की मदद से दबोच लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने नवी हसन को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में नशे की लत को पूरा करने के लिए एक बदमाश ने मंदिर को निशाना बनाया। बदमाश ने हनुमान मंदिर में सेंध लगाई और मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और मूर्ति के सोने के झुमके चुरा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और सोने के झुमके बरामद कर लिए है।

विज्ञापन

मूर्ति तक ले गया था चोर
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को डाबड़ी के महेंद्र पार्क स्थित हनुमान मंदिर में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता राकेश कुमार मिले। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गंगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। 

मुखबिरों की वजह से पकड़ा गया चोर
फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसी बीच मुखबिरों ने पुलिस को बताया कि बदमाश डाबड़ी स्थित बीकानेर स्वीट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान 21 साल के बिंदापुर निवासी नवी हसन उर्फ पेंडी किलर के रूप में हुई। चोरी की गई गोपाल जी की पीतल की मूर्ति और सोने की बालियां भी आरोपी के पास से बरामद कर ली।
विज्ञापन

चौथी पढ़ा है नवी हसन
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है। वह अविवाहित है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने जल्द पैसा कमाने और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए हनुमान मंदिर में सेंध लगाई। वह इससे पहले भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश पर आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी के अन्य सामान बरामदगी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें