फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर लगेंगे दरवाजे जो रोकेंगे सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन मेट्रो स्टेशनों पर होने वाले आत्मत्याओं को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर्स लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इन दरवाजों को लगाने का काम इस साल शुरू हो जाएगा और माना जा रहा है कि इन दरवाजों के लगने से राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

सीआईएसएफ का कहना है कि व्यस्त स्टेशनों पर भीड़ होने के कारण लोग अक्सर ट्रैक पर गिरकर घायल हो जाते हैं। राजीव चौक, नई दिल्ली, चावड़ी बाजार जैसे मेट्रो स्टेशन जहां रोज हजारों की भीड़ आती जाती है और वहां की भीड़ को काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कारण वहां कभी-कभी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्रियों को मिलेगी विशेष सुरक्षा

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर शीशे के दरवाजे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो अन्य स्टेशन और पांच निर्माणाधीन स्टेशनों पर भी शीशे के दरवाजे लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही सीआईएसएफ महिला यात्रियों को भी रात के समय मेट्रो से उतरने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इसके लिए सीआईएसएफ ने अपनी महिला कमांडो को ‌महिला यात्रियों को रात के समय उनके घर तक के लिए ऑटो, रिक्शा आदि दिलाने की जिम्मेदारी सौंपने की भी योजना बनाई है।

सीआईएसएफ दिवस की पूर्व संध्या पर बोलते हुए डायरेक्टर जनरल अरविंद रंजन ने कहा कि महिला कर्मी महिला या‌त्रियों की सुरक्षित स्टेशन चयन करने में भी सहायता करेंगी। यही नहीं वो उन ऑटो के नंबर भी नोट करेंगी जिससे यात्री अपने घर जाएंगी। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें