डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए बुधवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंबर तीन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक हरिंदर सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्रों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों एवं उससे बचाव के बारे में बताया।
मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तीन नंबर बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लगभग 130 स्वयंसेवकों एवं स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
प्रभारी सुशील कणवा ने बताया कि स्वयंसेवक गांव में जाकर यह देखें कि किसी कूलर, टायर एवं गमले में पानी तो नहीं ठहरा है।
स्वयंसेवकों ने मेवला महाराजपुर गांव में रैली निकाली। जिसे स्कूल के प्रिंसिपल प्रधानाचार्य सुरेंदर कुमार मदान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सतपाल शास्त्री, राजेश कुमार, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा, भीम सिंह, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शिव दत्त जिले सिंह, त्रिलोचन सिंह, अनीता रानी, कृष्णा शर्मा, बाला, कमलेश सचदेव, उत्तम कौर, नीलम रानी और उमा रानी ने विचार रखे।