फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Gifts: चॉकलेट-मिठाई का बदला युग, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की डिमांड, लाड़ली बहन को दें ये गिफ्ट

Fri, 08 Aug 2025 07:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

9 अगस्त को देश में राखी का पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों के लिए पर्सनलाइज्ड नेकलेस, फोटो फ्रेम, एक्रिलिक एलईडी लाइट्स और स्मार्ट रिंग जैसे यादगार और उपयोगी उपहार खरीद रहे हैं। ये उपहार रिश्तों की गहराई को दर्शाते हुए बाजारों में लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
Raksha Bandhan - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन में केवल एक ही दिन बचा है। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल और रौनक देखते ही बन रही है। शगुन के तौर पर भाई अपनी बहनों के लिए ऐसे कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की खरीदारी कर रहे हैं जो यादगार और उपयोगी होने के साथ रिश्तों की गहराई को भी दर्शाए। बाजारों में इस तरह के पर्सनलाइज्ड आइटम्स, तकनीकी गैजेट्स और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों व अन्य गिफ्ट के कई विकल्प करवा रखे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इस ट्रेंड ने हमेशा से चलता आ रहे चॉकलेट और मिठाई वाले युग को बदल दिया है। यह बदलता ट्रेंड केवल उपहार नहीं, रिश्तों की गहराई और समय के साथ बदली सोच की झलक भी दिखा रहा है। युवा से लेकर उम्रदराज तक सभी भाई अब बहनों के लिए इस प्रकार के उपहार या तकनीकी गैजेट्स खरीद रहे है जिसमें उनकी तस्वरीरें व नाम छप सके। इससे उपहार उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाते हुए यादगार बन जाए।

रक्षाबंधन के लिए बाजारों में कई तरह के गिफ्ट - फोटो : भूपिंदर सिंह
सदर बाजार, चांदनी चौक, पालिका बाजार, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, आईएनए मार्केट, जीके मार्केट समेत अन्य प्रमुख और क्षेत्रीय बाजारों में कस्टमाइज्ड उपहारों की इस बार काफी मांग है। ऐसे उपहारों में पर्सनलाइज्ड नेम नेकलेस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ये नेकलेस बहन के नाम या शुरुआती अक्षरों के साथ डिजाइन किए जाते हैं। दुकानदार ने बताया कि इसकी कीमत 800 से दो हजार व इससे अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें 100 से अधिक डिजाइन है।

वहीं, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम की भी खूब मांग है, क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध भी है। आईएनए मार्केट में एक गिफ्ट शॉप मालिक सुमित ने बताया कि इसमें भाई-बहन की बचपन की तस्वीरें या खास पल उकेरे जाते हैं। इसकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है। एक्रिलिक एलईडी लाइट्स भी ट्रेंड में हैं, जिनमें बहन का नाम और राखी कोट्स के साथ एलईडी बैकलाइटिंग होती है, जो रात में कमरे को रोशन करती है। ये उपहार न केवल सजावटी हैं, बल्कि रोजमर्रा में उपयोगी भी हैं। इसकी कीमत 800 से 1200 तक रुपये है।

Raksha bandhan - फोटो : adobe stock
स्मार्ट अंगुठी और डायरी भी बन रही पसंद
तकनीकी उपहारों में पर्सनलाइज्ड स्मार्ट अंगुठी का क्रेज बढ़ रहा है। ये रिंग्स फिटनेस ट्रैकिंग और स्टाइल का मेल हैं जिनमें बहन का नाम या संदेश उकेरा जा सकता है। इसके अलावा इको-फ्रेंडली और हस्तशिल्प के गिफ्ट भी बाजार में छाए हुए हैं। इसमें सीड पेपर डायरी, हैंडमेड सिल्क थ्रेड ब्रेसलेट्स, जैसे कई विकल्प को पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ भाई आध्यात्मिक उपहारों की ओर भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

Raksha bandhan - फोटो : adobe stock
ऐसे में वह रुद्राक्ष पेंडेंट को बहन के नाम के साथ कस्टमाइज करवा के खरीद रहे है। लाजपत नगर में अपनी बहन के लिए गिफ्ट खरीदने आए प्रियांशु रावत ने बताया कि उन्होंने इस बार अपनी बहन के लिए एक कस्टमाइज नेकलेस बनवाया है, जिसमें उन दोनों की बचपन की तस्वीर हैं।

उन्होंने बताया कि अगले साल उनकी बहन की शादी होने वाली है, ऐसे में यह एक यादगार तोहफा रहेगा। वहीं, पालिका बाजार में खरीदारी करने आए उज्जवल गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के लिए कई सारे पर्सनलाइज्ड व कस्टमाइज गिफ्ट खरीदे है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने गिफ्ट की लंबी लिस्ट दी है, जिसे वे मार्केट में खरीदने आए है।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई क्यों नहीं जाते बहन के घर? जानिए इसके पीछे की खास वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें