फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों में गड़बड़ी फैलाने हरियाणा से आए थे नौ बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी फैलाने हरियाणा से आए नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये मुंडका से कांग्रेस प्रत्याशी रीता शौकीन के लिए डरा-धमकाकर वोटिंग करवाने दिल्ली आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी नीरज बवाना-अमित भूरा गिरोह के सदस्य हैं। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों को गिरफ्तार कर मुंडका विधानसभा में हिंसा व गड़बड़ी फैलाने की आशंका को रोक दिया है।
 
स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक नीरज बवाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उस समय मोस्ट वांटेड अपराधी हो गया था जब उसने यूपी पुलिस की कस्टडी से अमित भूरा को छुड़ाया था।
विज्ञापन


अमित भूरा दो एके-47 और एसएलआर लेकर फरार हुआ था। ऐसे में नीरज व अमित बाहरी दिल्ली में शांति के लिए खतरा बन गए थे। नीरज बवाना की नीतू दबोदा गिरोह से गैंगवार भी चल रही थी।
विज्ञापन

नीरज बवाना के कहने पर दिल्ली आए थे

मुंडका से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की पत्नी रीता शौकीन नीरज बवाना की मामी हैं। स्पेशल सेल को सूचना मिल रही थी कि नीरज बवाना गिरोह के सदस्य लगातार मुंडका विधानसभा में घूम रहे हैं। आरोपी एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रंगदारी मांग रहे हैं वहीं मतदाताओं को भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए धमका रहे हैं।

गौरतलब है कि अमित भूरा के फरार होने के मामले में यूपी पुलिस ने रामवीर शौकीन को समन भेजा था। पुलिस को 6 जनवरी को सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गिरोह के सदस्य दिल्ली रोहतक रोड पर एक घर के पास एकत्रित होंगे।

स्पेशल सेल की टीम ने घेराबंदी कर गांव डूपेदी, करनाल निवासी मंजीत (27), गांव पुरखास सोनीपत निवासी अजय उर्फ मोनू (32), राहुल (20), गांव दीपालपुर सोनीपत निवासी अजीत सिंह (29), गांव छोटा थाना सोनीपत निवासी कुलदीप (29), गांव खेवाडा सोनीपत निवासी मंजीत अंटिल (28), नरेंद्र अंटिल उर्फ नंदा (30), गांव इसापुरखेड़ी सोनीपत निवासी अजय कुमार (25) और गांव खेड़ाखुद सोनीपत निवासी परवेज उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पांच स्वचालित पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को परवेज सागर लीड कर रहा था। नीरज ने चुनावों में गड़बड़ी फैलाकर मामी को जितवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि  नीरज बवाना के कहने पर वह उसकी मामी के लिए डरा धमकाकर वोटिंग करवाने आए थे। पुलिस नीरज बवाना की जोरशोर से तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें