फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 घरों को तोड़कर सड़क बनाई जाएगी, लोगों का प्रदर्शन

Thu, 20 Feb 2014 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार में फिर चौड़ी सड़क के बीच बसी जनता कॉलोनी, सुभाष पार्क एक्सटेंशन रोड नंबर 65 के 131 मकानों पर तोड़फोड़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करके लोगों को 3 मार्च तक मकान खाली करने को कहा है। इससे नाराज लोगों ने स्थानीय विधायक के साथ बुधवार को सड़क पर प्रदर्शन किया।

दरअसल, सरकार को जीटी रोड स्थित केशव चौक अंडरपास को लिंक रोड (रोड नंबर 65) जाफराबाद रोड से जोड़ना है। पहले भी सरकार जगह खाली कराने का प्रयास करती रही है, लेकिन विरोध के कारण कदम वापस खींचना पड़ा। अब राजस्व विभाग ने फिर इस जगह को खाली कराने के लिए मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


यह करीब आधा किलोमीटर लंबी जगह है जिस पर 150 फुट चौड़ी सड़क बननी है। लिंक रोड बनने पर जीटी रोड से जाफराबाद रोड की दूरी करीब 2 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी अंडरपास होने के बावजूद भी लोगों को सीलमपुर फ्लाईओवर से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं, नोटिस मिलने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पहले हमें कहीं बसाया जाए फिर जगह खाली की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे आलोक चौधरी ने बताया कि मकान खाली करने के एवज में प्रशासन की ओर से 2017 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली में न्यूनतम सर्कल रेट 22,700 रुपये है। ऐसे में हम यहां से जाकर कहां बसेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें