किसी ने आपका फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाया है तो आप उसे खुद डिलीट कर सकते हैं। आपको facebook.com पर जाकर help पर क्लिक करना है। उसके बाद ‘रिपोर्ट अ वॉयलेशन’ पर क्लिक करें और इंस्ट्रक्शंस फालो करें।
शेयर न करें मोबाइल या लैपी
अगर आप अपने दोस्तों या पहचान वालों से मोबाइल या लैपटॉप शेयर करते हैं तो सावधान हो जाइए। अगर कोई अपने मोबाइल और लैपटॉप में अपनी ईमेल आई या फेसबुक से कुछ भी करता तो आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस रिकार्ड किया जाता है।
अमर उजाला फाउंडेशन का साइबर सुरक्षा अभियान
साइबर वर्ल्ड में होने वाले धोखे, फ्रॉड और अपराधियों के गलत मंसूबों से बचने के लिए स्टूडेंट्स ने साइबर सुरक्षा के टिप्स सीखे। अमर उजाला फाउंडेशन और साइबर सुरक्षा आर्मी के साइबर सुरक्षा अभियान में शुक्रवार को सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज में साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप आयोजित हुई।
स्टूडेंट्स को इंटरनेट और साइबर वर्ल्ड के अनछुए पहलुओं से परिचित कराया गया। युवाओं ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और प्राइवेसी पॉलिसी को जाना। स्टूडेंट्स ने साइबर सुरक्षा के साथ साइबर कानून और साइबर सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।
कोई परेशान करे तो शिकायत करें
अगर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपको परेशान करता है तो अपने पैरेंट्स को बताएं। अपने टीचर्स को बताएं। उसके बाद साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं। गाजियाबाद में राजनगर स्थित एसएसपी ऑफिस में साइबर क्राइम सेल है।
लॉटरी का न करें रिप्लाई
अगर आपको लॉटरी जीतने का मेल या मैसेज आता है तो रेस्पांस न करें। हो सकता है कि उस लिंक के साथ कोई वायरस भेजा गया हो। हो सकता है मेल का रेस्पांस देते ही आपके सिस्टम का महत्वपूर्ण डाटा चोरी हो सकता है।