फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने आए बाउंसरों को किसानों ने खदेड़ा

Tue, 27 May 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कैमराला, चक्रसैनपुर, भोगपुर, दुजाना, कचैडा गांव में पूर्व में खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने के लिए पुलिस और पीएसी की मदद से पहुंचे दो बिल्डरों के बाउंसरों को किसानों ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए बिल्डरों के बाउंसरों के साथ पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।

इसकी सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में किसान, महिलाएं व बच्चे मौके पर पहुंच गए और बाउंसरों के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया।

किसानों का आरोप है कि 64.7 प्रतिशत मुआवजा, 10 फीसदी विकसित प्लॉट और रोजगार की मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक किसी भी हालत में कब्जा नहीं दिया जाएगा। मामले को लेकर किसानों ने दुजाना गांव में 28 मई को पंचायत बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें