फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत छोड़ने का डर दिखा अफगानिस्तानी मॉडल से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने अफगानिस्तान की मॉडल के साथ दुष्कर्म के आरोप में गुरुजी को गिरफ्तार किया है। मॉडल का आरोप है कि गुरुजी ने उसके ऊपर जिन (भूत-प्रेत) छोड़ने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और रकम दोगुना करने की बात कहकर उससे 10 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्जकर गुरुजी दबोच लिया। गुरुजी गांव जटौली, पलवल का रहने वाला है। गुरुजी को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित अफगानिस्तानी मॉडल सिमरन (21, बदला हुआ नाम) अमर कॉलोनी इलाके में रहती है।

घर में पूजा करने के बहाने आए गुरूजी

सिमरन ने अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह जून 2015 से गुरुजी ताराचंद (36) के संपर्क में आई। उसका कामधंधा ठीक से नहीं चल रहा था, इस कारण वह ताराचंद से मिली थी।

एकदिन ताराचंद उसके अमर कॉलोनी स्थित घर में पूजा करने के बहाने आए और उसके ऊपर भूत-प्रेत छोड़ने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ताराचंद ने उससे दस लाख रुपये भी ये कहकर ये लिए थे कि वह कुछ दिन में दोगुना करके देगा। युवती ने इसकी शिकायत 27 नवंबर को अमर कॉलोनी थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुरू में युवती उसके गांव आती थी

अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की टीम आरोपी को तलाश कर रही थी। आरोपी को शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी तरफ ताराचंद ने दस लाख रुपये लेने की बात से इनकार किया है।

शुरू में युवती उसके गांव आती थी। एक दिन युवती ने खुद ही अपने घर उसे पूजा-पाठ करने के लिए बुलाया था। सिमरन खुद को मॉडल बताती है।

उसका कहना है कि उसका मॉडलिंग का काम ठीक से नहीं चल रहा था इस कारण वह गुरुजी के सपंर्क में आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें