फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान, किया था प्रेम विवाह

Sun, 28 Jan 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

राहुल देव का शव बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह करने वाले कम्युनिकेशन कंपनी के इंजीनियर राहुल देव ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। राहुल देव का शव बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पत्नी स्वेच्छा दुबे उर्फ शक्ति दुबे, उनका भाई ऋषभ दुबे व अन्य ससुराल वाले राहुल से आए दिन मारपीट करते थे। पुलिस ने राहुल के चाचा अशोक कुमार की शिकायत पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

मूलरूप से कन्नौज निवासी अशोक कुमार ने सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गौतमबुद्ध नगर स्थित कंपनी में काम करने वाली स्वेच्छा दुबे से वर्ष 2018 में राहुल की पहचान हुई। उसके बाद उन्होंने प्रेमविवाह कर लिया। पत्नी व तीन साल की बच्ची के साथ राहुल सूरजपुर में रह रहे थे। 
विज्ञापन


25 जनवरी को राहुल का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर पहुंचे। परिजन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने ससुराल वालों द्वारा पिटाई करने के बाद अपनी बहनों को व्हाट्सएप पर फोटो भेजे थे। फोटो में राहुल के पूरे शरीर पर पिटाई व नील के निशान थे। परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर ही राहुल ने जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें