फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंक्चर गिरोह ने कार से उड़ाए 10 लाख

Sun, 07 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में टायर पंक्चर गिरोह ने व्यवसायी की कार से 10 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के समय व्यवसायी घर से रुपये जमा कराने विश्वास नगर स्थित बैंक जा रहा था। बैंक बंद होने की वजह से पीड़ित रुपये नहीं जमा करा पाए और उनके साथ वारदात हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुरेश गोयल (61) परिवार के साथ सी-ब्लॉक योजना विहार में रहते हैं। झिलमिल में सुरेश की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार शाम करीब 3:45 बजे सुरेश अपनी कार से चालक प्रहलाद सक्सेना के साथ विश्वास नगर के एक बैंक में रुपये जमा कराने के लिए निकले थे। करीब 4:00 बजे बैंक पहुंचे।

तब तक बैंक बंद हो गया था। सुरेश को रुपये से भरा बैग लेकर वापस आना पड़ा। काली मंदिर कड़कड़ी के पास अचानक उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। चालक कार को विश्वास नगर के पास ले गया और पंचर लगवाने लगा। सुरेश कार से बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक सुरेश के पास आया और उनसे पता पूछने लगा। पूछताछ करने के बाद वह चला गया। इस बीच सुरेश वापस कार में बैठे तो उन्होंने देखा कि कार की पिछली सीट पर रखा उनका बैग गायब था। फौरन सुरेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें