फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीजे बंद करवाने पहुंचे हवलदार, नशे में धुत युवक ने कर दी पिटाई

Tue, 13 Oct 2020 09:27 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नई दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक युवक ने डीजे बंद करवाने आए एक हवलदार की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


तिलक नगर थाने में तैनात हवलदार नरोतम कुमार शनिवार रात ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब 11:15 बजे डीडीए फ्लैट तिलक विहार में डीजे बजने की शिकायत मिली। हवलदार नरोतम, एएसआई राजेश कुमार और सिपाही रामचरण मौके पर पहुंचे। 

हवलदार ने वहां मौजूद लोगों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन एक युवक अड़ गया और डीजे बंद करने से मना करने लगा। पुलिसकर्मी तुरंत उपकरण को खोलने के बाद उसे उठाने लगे। युवक पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


नरोतम के विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। वहां मौजूद एएसआई और सिपाही ने युवक को काबू किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलक विहार चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

उसकी पहचान तिलक विहार निवासी शिवम(25) के रूप में हुई। पुलिस ने युवक और हवलदार का मेडिकल करवाया। युवक घटना के समय नशे में था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें