फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल मामला : गैंगस्टर नीरज बवाना की अर्जी पर मांगा जवाब

Thu, 30 Nov 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tihar jail
विज्ञापन
अदालत ने गैंगस्टर नीरज बवाना की अर्जी पर चार दिन के भीतर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। बवाना ने अर्जी दायर कर उसे हाई रिस्क सेल से बाहर निकालने का आग्रह किया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दो सप्ताह पहले बवाना को हाई रिस्क सेल में स्थानांतरित कर दिया था।
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष तिहाड़ जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नीरज बवाना की अर्जी पर जवाब देने के लिए समय चाहिए। अदालत ने बवाना की अर्जी पर मंगलवार को जेल अधिकारियों से जवाब मांगा था।

कोर्ट के समक्ष अधिवक्ता एमएस खान ने कहा कि बवाना को दूसरे कैदियों से अलग कर दो सप्ताह से हाई रिस्क में रखा गया है। उसे किताबों जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित रखा जा रहा है, जबकि दूसरे कैदियों को यह मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें