फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लाल किला विस्फोट की पहली बरसी पर कड़ी सुरक्षा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। लाल किले के पास हुए विस्फोट की पहली बरसी पर मंगलवार को ऐतिहासिक स्मारक के आसपास सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, एआई आधारित चेहरे से सत्यापन करने वाली तकनीक एफआरएस और बम निरोधक जांच के जरिये निगरानी बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
विज्ञापन

उत्तरी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा श्वान दस्तों की मदद से भी जांच की जाती है। पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि पुलिस चांदनी चौक इलाके के कारोबारियों के साथ लगातार संपर्क में है। कारोबारियों ने भी अपनी ओर से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के इन कड़े उपायों का मकसद सतर्कता बढ़ाना, किसी भी सुरक्षा खतरे को रोकना और व्यस्त इलाके में आने वाले लोगों तथा कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस के अनुसार, पार्किंग स्थलों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें