फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, न्यूनतम पारा 18 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय धुंध व कुहासा छाए रहने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पारा 18 डिग्री के पास लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 94 से 39 फीसदी रहा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय धुंध व कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

3 दिन स्मॉग छाने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 17 अक्तूबर को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने का अनुमान है। 17 और 18 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाने का अनुमान है। 19, 20 और 21 अक्तूबर को यानी तीन दिन दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने और स्मॉग छाने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 19, 20 और 21 अक्तूबर को दिल्ली में शाम और रात के दौरान हवा उत्तर-पूर्व या केवल पूर्व दिशा से चल सकती है। इसकी गति भी कम रहने का अनुमान है। इससे शाम और सुबह के वक्त प्रदूषण में बढ़ोतरी की आशंका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें