फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आई सर्दी: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा आज, पारा 18 डिग्री के नीचे लुढ़का; तीन दिन स्मॉग का खतरा

Thu, 16 Oct 2025 09:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी का अहसास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पारा 18 डिग्री के पास लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 94 से 39 फीसदी रहा। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास 
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय धुंध व कुहासा छाए रहनी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

तीन दिन स्मॉग छाने का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 17 अक्तूबर को सुबह के वक्त धुंध छाई रहने का अनुमान है। सुबह के समय हवा का रुख उत्तर-पश्चिम रहने का अनुमान है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जा सकती है। 17 और 18 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाने का अनुमान है। 19, 20 और 21 अक्तूबर को यानी तीन दिन दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने और स्मॉग छाने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 19, 20 और 21 अक्तूबर को दिल्ली में शाम और रात के दौरान हवा उत्तर-पूर्व या केवल पूर्व दिशा से चल सकती है। इसकी गति भी कम रहने का अनुमान है। इससे शाम और सुबह के वक्त प्रदूषण में बढ़ोतरी की आशंका हैं। हालांकि, दोपहर में हवा उत्तर दिशा से चलने लगेगी। इसकी गति भी बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इससे दोपहर को प्रदूषण में कमी देखी जाएगी।
विज्ञापन

स्मॉग छाने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो 19, 20 और 21 अक्तूबर को दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर स्मॉग या धुंध छाने की संभावना है। हालांकि, दोपहर से आसमान साफ हो जाएगा। 22 अक्तूबर की सुबह को दिल्ली में हल्की धुंध देखी जा सकती है। इस दिन हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इससे प्रदूषण के गंभीर होने का जोखिम कम है। एनसीआर के इलाकों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें