फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही आज की सुबह, 240 से अधिक विमान पर दिखा असर; 150 से ज्यादा ट्रेन लेट

Thu, 11 Jan 2024 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आसमान साफ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
कोहरे का असर ट्रेन और विमान की उड़ानों पर दिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण गुरुवार की सुबह जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही। सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पहले आठ जनवरी की सुबह सबसे ठंडी रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिन से खिल रही धूप के कारण मौसम साफ है। आसमान साफ रहने के कारण रात का तापमान गिर रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जाफरपुर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आसमान साफ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक सुबह कोहरा छाने का अनुमान जताया है। साथ ही संभावना जाहिर की है कि शनिवार से दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है।

कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार सुस्त, विमानों की उड़ान भी प्रभावित
यात्रियों के लिए ठंड और कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले यातायात के संसाधन कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है, साथ ही विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही है। गुरुवार को 150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित नहीं हुईं तो 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर हुए। लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी रही। हालांकि इस बार रेलवे और विमानन कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज आने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। ट्रैक पर देर रात से ही दृश्यता घटते ही ट्रेनों की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह जाती है। गुरुवार को भी अन्य दिनों की तरह हावड़ा-कालका, कानपुर-नई दिल्ली, रीवा-आनंद विहार, प्रयागराज-नई दिल्ली, मुरादाबाद-दिल्ली दो से पांच घंटे तक की देरी से संचालित हुईं। सुबह भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 3 घंटे से अधिक की देरी से पहुंची तो अजमेर-कटरा पूजा स्पेशल 7 घंटे। ब्रहमपुत्र व फिरोजपुर एक्सप्रेस 5-5 घंटे देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचीं। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सप्तक्रांति, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत उत्तर भारत में चलने वाली राजधानी और शताब्दी ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं एयरपोर्ट के रनवे का भी बुरा हाल रहा। बुधवार देर रात से ही रनवे की दृश्यता घट गई। इस वजह से 240 से अधिक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें