फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: पुलिस बनकर जेल में डालने की धमकी देकर 1.40 लाख ठगे, आईडी दिखाने की मांग कर जबरन गाड़ी में बैठा

Fri, 13 Jan 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

तथाकथित पुलिस कर्मी उन्हें जेल में डालने की धमकी देने लगा और थाने चलने के लिए कहा। आरोपी ने गाड़ी में बैठते ही मोबाइल और पर्स भी ले लिए। इसके साथ ही मामले को थाने के बाहर ही निपटाने के नाम पर दोनों से एक-एक लाख रुपए की मांग की।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर युवक-युवती को झूठे मामले में फंसाकर जेल में डालने की धमकी देते हुए 1.40 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


सेक्टर-नौ निवासी शुभम ने शिकायत में कहा कि 11 जनवरी की रात करीब सवा आठ बजे वह दोस्त आरुषि के साथ कार में बैठा हुआ था। कार को किंगडम ऑफ ड्रीम्स के पास सड़क किनारे खड़ी कर चिप्स खा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की वर्दी में एक युवक आया और धमकाते हुए कहा कि वह कार में गंदा काम कर रहे हैं। तथाकथित पुलिस कर्मी ने उससे आईडी मांगी।

Trending Videos
विज्ञापन

शुभम ने आईडी दिखाई तो उसने उसे अपनी जेब में रखा और जबरन गाड़ी में बैठ गया। पुलिस कर्मी उन्हें जेल में डालने की धमकी देने लगा और थाने चलने के लिए कहा। आरोपी ने गाड़ी में बैठते ही मोबाइल और पर्स भी ले लिए। इसके साथ ही मामले को थाने के बाहर ही निपटाने के नाम पर दोनों से एक-एक लाख रुपए की मांग की। दोनों ही जेल जाने के नाम से डर गए और अपने स्तर पर 1.40 लाख रुपए एकत्र करके आरोपी को दिए। जिसके बाद वह केओडी के पास उन्हें ले आया और आईडी, मोबाइल व पर्स देकर मौके से चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें