फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास के बाहर दिया धरना, फेंका कचरा

Fri, 05 Oct 2018 07:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
throwing garbage
विज्ञापन

नियमित वेतन और एरियर की मांग को लेकर पिछले 23 दिन से हड़ताल कर रहे पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना लगाकर सड़क जाम कर दी और कूड़ा भी फेंका।

विज्ञापन


इसके चलते दोपहर में सिविल लाइन से लेकर कश्मीरी गेट तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताली कर्मियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिससे कई लोगों को चोटें आई। कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया।   
 

विज्ञापन

सफाई कर्मचारी सुबह से ही चंदगी राम अखाड़े के पास इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। इसके बाद सिविल लाइन स्थित सीएम आवास की ओर रुख किया। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया तो वे सीएम आवास से कुछ दूरी पर ही धरना लगाकर बैठ गए। 

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों के प्रदर्शन के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘भाजपा ने झूठ बोलकर कर्मचारियों को बरगलाया है। मैं उनसे सीधे बातचीत करने उनके बीच जा रहा हूं और उन्हें सच बताऊंगा।’ 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह और आयुक्त पुनीत गोयल दिनभर सफाई कर्मचारियों की मांगों पर माथापच्ची करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें